बसपा नेता अखिलेश गौतम पार्टी से निष्कासित, अनुशासनहीनता का लगाया आरोप,पट्टी विधानसभा के पूर्व प्रभारी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
बसपा नेता अखिलेश गौतम पार्टी से निष्कासित, अनुशासनहीनता का लगाया आरोप,
पट्टी विधानसभा के पूर्व प्रभारी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
पट्टी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पट्टी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रभारी अखिलेश कुमार गौतम निवासी महोखरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में की है।बसपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गौतम (एडवोकेट) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अखिलेश गौतम को उनकी कार्यशैली में सुधार के लिए पहले कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद कोई अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन और मूवमेंट के हित को देखते हुए अखिलेश कुमार गौतम को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। पार्टी की ओर से जारी इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Comments
Post a Comment