अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, सगे भाई गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर,दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर नहर के पास हुआ हादसा

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, सगे भाई गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर,

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर नहर के पास हुआ हादसा
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर नहर के पास गुरुवार 2:30 बजे के आस-पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि कंधई थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव निवासी मोहम्मद राशिद (22) और अब्दुल कलाम (23) बुधवार को उड़ैयाडीह बाजार गए थे। बाजार से घर लौटते समय सरखेलपुर नहर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दोनों भाइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इस संबंध में डॉक्टर केसी प्रसाद ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Comments