सीएचसी पट्टी में दुष्कर्म आरोपी पर हमला, पुलिस टीम से मारपीट, 10-12 अज्ञात पर मुकदमा

सीएचसी पट्टी में दुष्कर्म आरोपी पर हमला, पुलिस टीम से मारपीट, 10-12 अज्ञात पर मुकदमा
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाना पुलिस के लिए भारी पड़ गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी परिसर में आरोपी पर हमला कर दिया गया और बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक पट्टी कस्बे में स्थित सिमरन क्लॉथ हाउस के संचालक गुलजार अहमद के खिलाफ एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह पुलिस आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पट्टी लेकर पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद 10 से 12 अज्ञात लोगों ने अचानक पुलिस जीप को घेर लिया और आरोपी के साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि जब पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभालने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।मामले में कस्बा चौकी इंचार्ज विनय कटिहार की तहरीर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में एडिशनल एसपी आलोक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज