गुमशुदा महिला को पुलिस ने 11 दिन बाद किया सकुशल बरामद
गुमशुदा महिला को पुलिस ने 11 दिन बाद किया सकुशल बरामद
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना पुलिस की तत्परता से क्षेत्र की एक गुमशुदा महिला को 11 दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया गया। महिला के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रसूलपुर हैदरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय कमलेश सिंह, पत्नी स्वर्गीय सभाजीत सिंह, 19 अप्रैल 2026 को अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की। इसी क्रम में महिला को जनपद जौनपुर के डोभी नारायनपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। रविवार की शाम 4:00 बजे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के निर्देशन में उपनिरीक्षक सचिन पटेल व उपनिरीक्षक चन्द्र जीत सिंह की इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही।महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया है, वहीं क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है।
Comments
Post a Comment