तहसील-कोतवाली के पास 15 दिन से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, राहगीरों और वकीलों में नाराजगी

तहसील-कोतवाली के पास 15 दिन से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, राहगीरों और वकीलों में नाराजगी
पट्टी। पट्टी कस्बे के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित सामुदायिक शौचालय पिछले लगभग 15 दिनों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे तहसील और कोतवाली आने-जाने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय बंद होने से खासकर अधिवक्ताओं, फरियादियों, व्यापारियों और राहगीरों में नाराजगी देखने को मिल रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील और कोतवाली के पास होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन सामुदायिक शौचालय बंद होने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।कस्बे के नंदन चतुर्वेदी, एडवोकेट दुर्गेश सिंह, कन्हैया शर्मा, हनुमान सिंह, पप्पू जायसवाल, दयाल तिवारी, सादिक खान, लालू मोदनवाल, रामू और दुर्गा प्रसाद समेत कई लोगों ने बताया कि करीब 15 दिनों से शौचालय बंद है, लेकिन अब तक इसे चालू नहीं कराया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज