रोजगार की तलाश में गया 19 वर्षीय युवक पांच महीने से लापता

रोजगार की तलाश में गया 19 वर्षीय युवक पांच महीने से लापता
 पट्टी।दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नजियापुर गांव निवासी बंशीलाल का बेटा ललित कुमार 4 सितंबर को गांव के ही एक युवक के साथ काम की तलाश में मध्य प्रदेश गया था। परिजनों के मुताबिक उसे होटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। 4 दिसंबर को फोन पर सूचना मिली कि ललित होटल से अचानक गायब हो गया है। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का आरोप है कि साथ ले जाने वाला युवक भी अब कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई है और बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं स्थानीय पुलिस इस मामले को दूसरे प्रदेश का बताकर कार्रवाई से बचती नजर आ रही है। मामले में पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री, डीजीपी समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत कर बेटे को खोजने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज