नीट परीक्षा 2026 को लेकर रामराज इंटर कॉलेज में हुई अहम बैठक, सुचितापूर्ण परीक्षा के निर्देश

नीट परीक्षा 2026 को लेकर रामराज इंटर कॉलेज में हुई अहम बैठक, सुचितापूर्ण परीक्षा के निर्देश
पट्टी।नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में आगामी नीट परीक्षा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक का नेतृत्व प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने किया, जिसमें आंतरिक एवं बाह्य कक्ष निरीक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान परीक्षा की पारदर्शिता, अनुशासन और नकलविहीन वातावरण बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।प्रधानाचार्य ने सभी निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करना होगा, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज