20 वर्षीय युवती लापता, प्रेम प्रसंग की आशंका में पुलिस जांच तेज

20 वर्षीय युवती लापता, प्रेम प्रसंग की आशंका में पुलिस जांच तेज

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है। युवती की मां ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती बीते 30 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।
काफी तलाश के बाद शनिवार शाम करीब 6 बजे युवती की मां पट्टी कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के एक युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।
मामले में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज