बेलखरनाथ धाम सई नदी में स्नान के दौरान युवक गहरे पानी में डूबा, मौत चार घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने पुल से 25 मीटर दूर ढूंढ कर निकाला ,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
बेलखरनाथ धाम सई नदी में स्नान के दौरान युवक गहरे पानी में डूबा, मौत
चार घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने पुल से 25 मीटर दूर ढूंढ कर निकाला ,
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
परिजनों में मचा कोहराम दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम सई नदी पुल के नीचे की घटना
मौके पर एसडीएम,सीओ पट्टी पहुंचे
कंधई थाना क्षेत्र के नारायण पुर चौबे पुर गांव निवासी लालचंद गौतम का 18 वर्षीय बेटा रविवार सुबह 10 बजे अपने घर से दो बाइक पर पांच अन्य दोस्तों के साथ बेलखरनाथ धाम दर्शन पूजन के लिए गया था। जलाभिषेक से पूर्व वह धाम स्थित सई नदी में स्नान करने गया,इसी दौरान वह स्नान करते समय पल के नीचे पहुंचा तो अचानक गहरे पानी में समा गया साथ में गया दोस्त राहुल यादव हाथ पकड़ कर बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी डूबने लगा, नदी के किनारे बाहर खड़े साथ गए अन्य दोस्तों ने हल्ला गुहार पर आसपास के लोग जुड़ गए सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी बेलखरनाथ देवेंद्र पाठक स्थानीय गोताखोर की मदद से नितिन गौतम की तलाश शुरू कर दी दोपहर 1:00 बजे तक सफलता मिलने पर मामले की जानकारी सी ओ पट्टी मनोज रघुवंशी व एसडीएम पट्टी एस ओ दिलीप दिलीपपुर को दी, दोपहर 1:30 पर एसडीएम ने प्रतापगढ़ यूनिट की एसडीआरएफ टीम को बुलाया, 2 घंटे कड़ी में मशक्कत के बाद पुल से 25 मीटर दूर नदी से नितिन गौतम के शव को बरामद कर लिया गया, घटना की जानकारी होने पर मृतक नितिन गौतम की मां कांति देवी रोती बिलखती बाबा बेलखरनाथ सई नदी घाट पर पहुंची उस दौरान वह रो रो कर बेहाल हो गई थी।
तीन दिन पहले तेलंगाना से घर पहुंचा था नितिन
रविवार बाबा बेलखरनाथ सई नदी के किनारे स्नान के दौरान नदी में डूबने से नारायणपुर चौबेपुर गांव निवासी नितिन गौतम मौत हो गई मृतक को गुरुवार को अपने भाई सचिन गौतम के पास तेलंगाना से घर पहुंचा था। रविवार को वह अपने पांच अन्य साथियों के साथ बेलखरनाथ दर्शन पूजन करने के लिए गया हुआ था। जहां उसकी डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता लालचंद गौतम कानपुर शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है मां कांति देवी घर पर अकेली रहती है। नितिन गौतम दो भाइयों में दूसरे नंबर का था बड़ा भाई सचिन गौतम तेलंगाना में ट्रक चालक है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि कंधई थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौबेपुर गांव निवासी नितिन गौतम बेलखरनाथ सई नदी घाट पुल के नीचे स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया जहां उसकी डूबने से मौत हो गई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
Comments
Post a Comment