आंधी में टूटे 3 विद्युत पोल, 200 घरों में अंधेरा — शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचा विभाग!”

आंधी में टूटे 3 विद्युत पोल, 200 घरों में अंधेरा — शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचा विभाग!”
रेडीगारापुर पट्टी तहसील क्षेत्र के पूरे खिरोधा नेवादा गांव में बीते गुरुवार आई तेज आंधी-तूफान ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तूफान के दौरान गांव में तीन विद्युत पोल टूटकर गिर गए, जिससे लगभग 200 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। हालात इतने बिगड़ गए कि ग्रामीणों ने खुद ही पोल खड़ा करने (पाल की व्यवस्था) का प्रयास किया, लेकिन तार खींचने का कार्य लाइनमैन की लापरवाही के कारण पूरा नहीं हो सका।ग्रामीण भास्कर तिवारी, बबलू तिवारी, रामबचन वर्मा, राजेश वर्मा, सलीम अली, समीम अली समेत अन्य लोगों ने बताया कि लाइनमैन का फोन लगातार बंद आ रहा है, जिससे समस्या और भी गंभीर हो गई है।इस संबंध में जेई जय राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में कई जगह आंधी से नुकसान हुआ है, जिसके कारण टीम सभी स्थानों पर तुरंत नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज