नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट रानीगंज इकाई का हुआ गठन ,बच्चा मिश्रा अध्यक्ष, पवन मिश्रा महामंत्री निर्वाचित ,30 मई को पत्रकारिता दिवस पर नई कार्यकारिणी के शपथ समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों संग अधिकारी व जनप्रतिनिधियों का होगा जमावड़ा ,
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट रानीगंज इकाई का हुआ गठन ,
बच्चा मिश्रा अध्यक्ष, पवन मिश्रा महामंत्री निर्वाचित ,
30 मई को पत्रकारिता दिवस पर नई कार्यकारिणी के शपथ समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों संग अधिकारी व जनप्रतिनिधियों का होगा जमावड़ा ,
रानीगंज। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन रानीगंज इकाई का गठन रविवार को तहसील परिसर रानीगंज में संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 18वीं बार बच्चा मिश्रा को चुना गया और महामंत्री के पद पर पवन मिश्रा बनकटा का चयन हुआ। रविवार को रानीगंज तहसील परिसर में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले तहसील क्षेत्र के कई पत्रकारों की अहम् बैठक बुलाई गई बैठक में तहसील क्षेत्र के 18 पत्रकार शामिल होकर सदस्यता ली और नये इकाई का गठन किया।नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 30 मई पत्रकारिता दिवस पर किया गया है। बैठक में भंग की गयी पूर्व इकाई का पुनर्गठन किया गया जिसमें बच्चा मिश्रा को पुनः तहसील अध्यक्ष चुना गया और पवन मिश्रा को महामंत्री का पद मिला। संरक्षक के रूप में राकेश तिवारी व पप्पू महराज, दीपक पाण्डेय, सुभाष विश्वकर्मा, बृजभूषण मिश्र, कृष्णमणि मिश्र, को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद मिला। सचिन उपाध्याय व माधव मिश्रा को मीडिया प्रभारी और मंत्री संदीप मिश्रा को कमान सौंपी गयी। इसी प्रकार जगदीश मोदनवाल व सुभाष यादव को संगठन विस्तार के साथ मनोज कुमार रजक को सहमंत्री का पद मिला। सदस्य के रूप में राजकुमार, कृष्णमणि मिश्रा, सुरेंद्र बहादुर यादव, ओम प्रकाश पाण्डेय,सुभाष यादव, देवदत्त उपाध्याय, शिवम् मिश्रा, शमीम अहमद आदि लोग शामिल रहे। नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष बच्चा मिश्रा ने बताया कि तीस मई को पत्रकारिता दिवस पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ समारोह में तहसील के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहेंगे।
Comments
Post a Comment