रेलवे ट्रैक बना ‘भागने का रास्ता’, ट्रक चालक की सनक से 4 घंटे थमी रेल रफ्तार

रेलवे ट्रैक बना ‘भागने का रास्ता’, ट्रक चालक की सनक से 4 घंटे थमी रेल रफ्तार
पट्टी। ढकवा-पट्टी मार्ग पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दुर्घटना कर भाग रहा एक बेकाबू ट्रक चालक पकड़े जाने के डर से सीधे रेलवे ट्रैक पर ट्रक चढ़ाकर फरार होने लगा। नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास हुई इस सनसनीखेज घटना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया और करीब चार घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे तेज रफ्तार ट्रक को कुछ लोग पीछा करते हुए आते दिखे। अंदेशा जताया जा रहा है कि चालक कहीं दुर्घटना कर भाग रहा था। जैसे ही ट्रक नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास पहुंचा, रेलवे फाटक बंद मिला और सामने बड़े वाहन खड़े होने से रास्ता बंद हो गया। खुद को घिरता देख चालक ने खौफनाक कदम उठाते हुए ट्रक को सड़क से उतारकर सीधे रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया।इसके बाद चालक ट्रक को करीब दो किलोमीटर तक रेलवे लाइन पर ही दौड़ाता रहा। ट्रैक पर ट्रक दौड़ते देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आखिरकार कोइरीपुर की तरफ आगे बढ़ते समय गिट्टियों में ट्रक फंस गया। ट्रक आगे नहीं बढ़ सका तो चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गया। ग्रामीणों ने पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया।घटना की सूचना मिलते ही नीमा गोपालपुर हाल्ट के गेटमैन विजेंद्र कुमार पटेल ने तत्काल कोइरीपुर स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। रेलवे प्रशासन हरकत में आया और सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से घंटों मशक्कत के बाद ट्रक को ट्रैक से हटाया जा सका। इस दौरान तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा और करीब चार घंटे तक रूट बाधित रहा।कोइरीपुर रेलवे स्टेशन मास्टर रोहित यादव ने बताया कि ट्रक को हटाकर जीआरपी सेंटर सुल्तानपुर भेज दिया गया है। ट्रक पर दिल्ली नंबर दर्ज है और मालिक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में पूरे दिन इस ‘रेल ट्रैक वाले ट्रक ड्राइवर’ की चर्चा होती

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज