जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: महिला समेत 5 घायल, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: महिला समेत 5 घायल, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले
पट्टी । कोतवाली क्षेत्र के ढिढुही गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में चल रहा है।जानकारी के अनुसार, गांव में विवादित जमीन पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिससे संजू देवी पत्नी सत्येंद्र चौहान, फौजदार चौहान, प्रेम देवी पत्नी फौजदार चौहान और रीता देवी पुत्री फौजदार समेत कुल पांच लोग घायल हो गए।घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पट्टी लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।मामले में कोतवाली प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment