देर रात पानी देने के दौरान युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पिटाई, 6 नामजद पर मुकदमा दर्ज

देर रात पानी देने के दौरान युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पिटाई, 6 नामजद पर मुकदमा दर्ज
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदाह गांव में गुरुवार देर रात एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदाह गांव निवासी इंद्रजीत यादव ने शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गुरुवार की देर रात वह अपने घर के पास पेड़-पौधों में पानी दे रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव के रहने वाले रोहित यादव, अंशुल यादव, हरकेश यादव, उत्सव यादव और आयुष यादव अचानक वहां पहुंच गए और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बचाव के लिए मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज