जमीन विवाद में खूनी झड़प: लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जमीन विवाद में खूनी झड़प: लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रेडीगारापुर पट्टी कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित संजय सिंह ने बताया कि रात के समय विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया।घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम करीब 5:30 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में शिव सिंह, अंश सिंह सहित कुल छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Comments
Post a Comment