रास्ते में रोककर महिला से गाली-गलौज और मारपीट, जान से मारने की धमकी

रास्ते में रोककर महिला से गाली-गलौज और मारपीट, जान से मारने की धमकी
पट्टी।नेवादा गांव में एक महिला को रास्ते में रोककर दबंगों द्वारा अभद्रता और मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।नेवादा गांव निवासी समीरुल निशा पत्नी लाल मोहम्मद शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे अपने किसी निजी कार्य से घर से निकली थीं। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। रास्ता रोककर और उनके साथ गंदी-गंदी गालियां देते हुए बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीणों को जुटता देख जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है मामले कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज