वर्दी पर सवाल: दरोगा की कथित अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

वर्दी पर सवाल: दरोगा की कथित अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में एक दरोगा का कथित आपत्तिजनक व्यवहार अब सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं, जबकि जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी पट्टी को सौंपी गई है।आसपुर देवसरा निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्ता का आरोप है कि वह बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक दरोगा ने उनके पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पीड़ित का कहना है कि बातचीत के दौरान धार्मिक विषयों पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और बाद में उन्हें “देख लेने” की धमकी दी गई।
घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों में आक्रोश फैल गया। कई लोगों ने पुलिस के आचरण पर सवाल उठाते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैलीघटना ने एक बार फिर पुलिस की छवि और व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदार दरोगा पर क्या कार्रवाई होती है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज