बाप-बेटे में संग्राम: घर पहुंचते ही बेटे को पिता ने किया बेदखल, मारपीट का आरोप

बाप-बेटे में संग्राम: घर पहुंचते ही बेटे को पिता ने किया बेदखल, मारपीट का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कुम्हिया में शनिवार को पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया, जब बेटे ने अपने ही पिता पर घर में घुसने से रोकने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया।कस्बा कुम्हिया निवासी हीरालाल ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पंजाब शहर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। शनिवार सुबह जब वह अपने घर वापस लौटा, तो उसके पिता ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और उसे अंदर आने से मना कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर पिता ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। अचानक हुए इस व्यवहार से वह स्तब्ध रह गया और न्याय के लिए पुलिस की शरण लेनी पड़ी।हीरालाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।मामले में उप निरीक्षक प्रशांत कटिहार ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज