गेंद लेने गए युवक की पिटाई, पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप

गेंद लेने गए युवक की पिटाई, पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पूरे किशुनगिरि गांव निवासी फैजान ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार सुबह करीब 7 बजे वह गांव में खेल रहा था। इसी दौरान उसकी गेंद पड़ोसी के घर के पास चली गई।
आरोप है कि जब वह गेंद लेने पहुंचा तो पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। होश में आने के बाद वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मामले में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज