रामपुर बेला गांव में जेठ-जेठानी पर देवरानी से मारपीट का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत

रामपुर बेला गांव में जेठ-जेठानी पर देवरानी से मारपीट का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बेला गांव की रहने वाली नेहा चौरसिया ने अपने जेठ और जेठानी पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को दिन में 11:30 बजे के आसपास पट्टी पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। नेहा चौरसिया ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। घर पर वह अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ अकेली रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके जेठ और जेठानी उन्हें आए दिन परेशान और प्रताड़ित करते हैं। बुधवार सुबह करीब 8 बजे उनकी जेठानी उनके कमरे में घुस आईं। नेहा के अनुसार, जेठानी ने उन्हें गालियां देते हुए उनके बाल पकड़े और घसीटते हुए घर से बाहर निकालने लगीं। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। नेहा ने यह भी बताया कि उनके जेठ भी वहां मौजूद थे और उन्होंने भद्दी गालियां देते हुए जेठानी को उकसाया कि 'मारो साली को, यहां से भाग जाएगी'। नेहा का कहना है कि उन्हें इसी तरह आए दिन प्रताड़ित किया जाता है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हल्का प्रभारी एसआई सरनाम सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और जांच-पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज