सैफाबाद बाजार से लौट रहे युवक की बाइक भिड़ंत में हालत गंभीर, पैर टूटा, मेडिकल कॉलेज रेफर

सैफाबाद बाजार से लौट रहे युवक की बाइक भिड़ंत में हालत गंभीर, पैर टूटा, मेडिकल कॉलेज रेफर
पट्टी तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सैफाबाद बाजार से घर लौट रहे युवक की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सड़क पर दूर जा गिरीं और युवक गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार उमरा गांव निवासी कृष्ण कुमार (23) देर शाम करीब 8:30 बजे सैफाबाद बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में कृष्ण कुमार का बायां पैर टूट गया तथा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।डॉक्टर रणविजय सिंह ने बताया कि युवक के पैर में गंभीर फ्रैक्चर है और शरीर में कई गहरी चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज