पेड़ों पर कब्जे को लेकर बवाल, विरोध करने पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
पेड़ों पर कब्जे को लेकर बवाल, विरोध करने पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के पंडरी मुश्तरका गांव में पेड़ों के कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज और मारपीट तक की नौबत आ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।गांव निवासी बृजलाल गौतम का आरोप है कि उनकी जमीन में लगे नीम, बबूल और गूलर के पेड़ों पर गांव के कुछ दबंग जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे पेड़ों की डाल काटने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष से रामअवध, धर्मेंद्र, मुकेश और प्रदीप समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।पीड़ित पक्ष का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजे राजू का मोबाइल भी छीनने की कोशिश की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, तब जाकर मामला शांत हुआ और बड़ी घटना टल गई।घटना के बाद पीड़ित बृजलाल गौतम ने स्थानीय पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Comments
Post a Comment