नकदी और जेवर लेकर महिला लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी
नकदी और जेवर लेकर महिला लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रायगढ़ गांव निवासी महताब अली पुत्र सूटीमोबिन अली ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार वह रोजी-रोटी के सिलसिले में लखनऊ में गाड़ी चलाने का काम करता है।महताब अली ने बताया कि बीते 10 मई को उसके नाना का निधन हो गया था, जिसके चलते उसकी मां ननिहाल मऊआइमा चली गई थी। घर पर उसकी पत्नी रिया बानो, चार वर्षीय बेटा और छोटा भाई अब्बास मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी घर से करीब 50 हजार रुपये नकद और पांच थान सोने-चांदी के जेवर लेकर अचानक लापता हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर महताब लखनऊ से गांव पहुंचा और रिश्तेदारों समेत सभी संभावित स्थानों पर पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परेशान पति ने अंततः पट्टी कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पत्नी की बरामदगी की मांग की।सोमवार शाम करीब 4:30 बजे महताब ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही महिला का पता लगाने का आश्वासन दिया है।
Comments
Post a Comment