दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सिरनाथपुर गांव की एक विवाहिता ने अपने ससुराली जनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता मुस्कान दूबे पत्नी शिवम दुबे ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है।मुस्कान दूबे के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज में अतिरिक्त सामान और पैसे की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और तरह-तरह से उत्पीड़न किया जाता है। पीड़िता का कहना है कि कई बार उसने इस संबंध में परिवार को भी अवगत कराया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।पीड़िता ने संबंधित थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब सभी की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं।
Comments
Post a Comment