मुजाही बाजार जाते समय दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार, अस्पताल में चल रहा उपचार
मुजाही बाजार जाते समय दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक घायल,
दूसरा बाइक सवार मौके से फरार, अस्पताल में चल रहा उपचार
पट्टी तहसील क्षेत्र के पर्वतपुर सुलेमान गांव निवासी संजय यादव (30) मंगलवार की शाम घर से मुजाही बाजार जाने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि रास्ते में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि संजय यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से बाइक समेत फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें तेज गति से आ रही थीं, जिसके चलते अचानक आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।इस संबंध में डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि घायल संजय यादव को अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
Comments
Post a Comment