पट्टी अपहरण-दुष्कर्म कांड में पीड़िता के घर पहुंचे विधायक राम सिंह पटेल, बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा
पट्टी अपहरण-दुष्कर्म कांड में पीड़िता के घर पहुंचे विधायक राम सिंह पटेल, बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा
पट्टी। अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के चर्चित मामले को लेकर पट्टी विधायक राम सिंह पटेल पीड़िता के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव समेत कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
विधायक ने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और कहा कि इस मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने कहा कि पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए तथा प्रशासन को निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई करनी चाहिए।इस दौरान राम सिंह पटेल विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कार्रवाई में हुई देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले में पुलिस को तत्काल सख्त कदम उठाने चाहिए थे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की।पीड़िता के घर विधायक के पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।क्षेत्र में इस घटना को लेकर लगातार लोगों में नाराजगी बनी हुई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज होती जा रही है।
Comments
Post a Comment