पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’! पीजी कॉलेज पट्टी में दूसरे के नाम पर दे रहा था परीक्षा, उड़ाका दल ने दबोचा

पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’! पीजी कॉलेज पट्टी में दूसरे के नाम पर दे रहा था परीक्षा, उड़ाका दल ने दबोचा
पट्टी में राज्य विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। नगर के पीजी कॉलेज पट्टी परीक्षा केंद्र पर राजनीति विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में एक युवक दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देता हुआ धर लिया गया।जानकारी के मुताबिक, दुर्गादेई निवासी शिवम यादव की जगह ब्राहिमपुर निवासी नितिन यादव परीक्षा दे रहा था। तृतीय बेला की परीक्षा के दौरान प्राचार्य प्रो. अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर रहा था। इसी दौरान कक्ष संख्या 12 में बैठे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।टीम ने जब युवक के आधार कार्ड, प्रवेश पत्र और जांच पत्र का मिलान किया तो पूरा खेल खुल गया। जांच में पता चला कि युवक असली परीक्षार्थी नहीं बल्कि दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत मामले की सूचना कोतवाली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। सूचना पर कस्बा इंचार्ज प्रशांत कटियार मौके पर पहुंचे और आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर कोतवाली चले गए।कोतवाल आनंदपाल भदोरिया ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।शिक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की इस कोशिश ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज