दिल्ली ले जाकर किशोरी से दरिंदगी, फिर दूसरे के हाथ बेचने का आरोप, पट्टी में बवाल के बीच चला बुलडोजर

दिल्ली ले जाकर किशोरी से दरिंदगी, फिर दूसरे के हाथ बेचने का आरोप, पट्टी में बवाल के बीच चला बुलडोजर
पट्टी।नगर का रायपुर रोड निवासी एक युवक क्षेत्र के एक किशोरी को बहला फुसलाकर कर दिल्ली भाग ले गया। इस दौरान उसके साथ एक माह तक दुष्कर्म करने के बाद उसे दूसरे के हाथ बेच दिया। दूसरे युवक ने भी उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ कुकर्म किया। इस दौरान किशोरी को दवा खिलाकर व इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया जाता था। मामले में दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने किशोरी को 11 मई को बरामद कर उसका बयान लिया तो नगर के रायपुर रोड निवासी गुलजार का नाम सामने आया।
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 8 अप्रैल को पट्टी से लापता हो गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने 12 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 11 मई को किशोरी को पट्टी नगर के उड़ैयाडीह मोड़ से बरामद कर मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान कराया। किशोरी द्वारा नगर के एक दुकानदार गुलजार पुत्र अजीज का नाम बताया गया। पुलिस ने मुकदमे में उसका नाम शामिल करते हुए और सोमवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। 
किशोरी के बयान के बाद विशेष समुदाय के युवक का नाम प्रकाश में आने व उसकी गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। वीर बजरंग दल के कार्यकर्ता विकास सिंह सहित बजरंग दल के ज्ञानेश उपाध्याय, प्रशांत जायसवाल, विनय सिंह, रतन तिवारी सहित अन्य लोग मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर अपने आक्रोश का इजहार किया।
इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके पूर्व भी आरोपित गुलजार इस तरह के मामले में पकड़ा गया था, लेकिन पुलिस शांति भंग में चालान कर मामले को रफा दफा कर दिया था। अब पुनः उसने हिंदू किशोरी के साथ इस तरह की हरकत की है। पुलिस को इसमें कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे इस तरह के मामलों पर स्थाई रूप से रोक लगा सके।
किशोरी से दुष्कर्म, पास्को के आरोप में गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मामले में पुलिस ने मंगलवार को दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित के दुकान को साक्ष्य संकलन के लिए सील कर दिया। साथ ही नगर पंचायत कर्मियों द्वारा आरोपित के दुकान के बाहर अवैध अतिक्रमण कर लगाए गए टीन शेड को नगर पंचायत कर्मियों द्वारा पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर के द्वारा गिराकर टीन शेड को नगर पंचायत ने जब्त कर लिया।इस दौरान मौके पर सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी कोतवाल आनंदपाल भदोरिया भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। 
सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपित की दुकान को साक्ष्य संकलन के लिए सीज कर दिया गया है। दुकान के बाहर हुए अवैध अतिक्रमण को नगर पंचायत कर्मियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से हटा दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज