बकाया पैसा के विवाद में युवक पर लोहे की राड से हमला
बकाया पैसा के विवाद में युवक पर लोहे की राड से हमला
पट्टी। कोतवाली के सलाहपुर निवासी रामनरेश पटेल का आरोप है कि रविवार की सुबह 8:30 बजे वह घर के बगल चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान वहां पर सहसपुर निवासी एक युवक आ गया। उधार का पैसा मांगने लगा। मेरे द्वारा दो-चार दिन बाद देने की बात कहने पर वह गाली गलौज करते हुए लोहे की राड से मेरे सिर पर मार दिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। लात घूंसे से भी उसकी पिटाई की गई। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण पर भेजते हुए मामले की जांच शुरू की है।
Comments
Post a Comment