सऊदी अरब की जेल में बंद युवक की रिहाई के लिए पूर्व मंत्री ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
सऊदी अरब की जेल में बंद युवक की रिहाई के लिए पूर्व मंत्री ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
पट्टी। रोजी-रोटी के सिलसिले में एजेंट के माध्यम से सऊदी अरब गए युवक की वहां जेल में बंद होने की सूचना मिलने पर उसकी रिहाई के लिए पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने प्रयास शुरू कर दिया है। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप करते हुए युवक को शीघ्र भारत वापस बुलाने की मांग की है।वींद मुजाही गांव निवासी अमरनाथ गौतम पुत्र राम गौतम, दिल्ली के एक एजेंट के माध्यम से 3 अक्टूबर 2025 को गाड़ी चलाने के वीजा पर रियाद गया था। अमरनाथ के बड़े भाई शोभनाथ गौतम ने पूर्व मंत्री से मिलकर बताया कि एजेंट द्वारा 1700 रियाल मासिक वेतन पर उसे भेजा गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद मालिक द्वारा तय वेतन नहीं दिया गया और खाने-पीने तक के लिए पर्याप्त पैसे नहीं मिलते थे।
कम वेतन और प्रतिकूल परिस्थितियों से परेशान होकर अमरनाथ ने नौकरी छोड़ दी और अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर दिया। इसी दौरान रियाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और 10 दिसंबर 2025 को सफर जेल में बंद कर दिया।परिजनों ने युवक की रिहाई के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बड़े भाई शोभनाथ गौतम ने पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह से मिलकर मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री ने विदेश मंत्री को पत्र भेजकर युवक की रिहाई और सुरक्षित भारत वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की
Comments
Post a Comment