पट्टी बाईपास पर हाईवोल्टेज ड्रामा, नाबालिग किशोरी को प्रेमी संग देख भड़का भाई
पट्टी बाईपास पर हाईवोल्टेज ड्रामा, नाबालिग किशोरी को प्रेमी संग देख भड़का भाई
पट्टी। कस्बे के बाईपास पर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन को उसके प्रेमी के साथ देख लिया। देखते ही भाई का गुस्सा फूट पड़ा और उसने युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मामला सड़क पर ही मारपीट और हंगामे में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाई द्वारा विरोध किए जाने पर किशोरी और उसका प्रेमी दोनों ही उसके खिलाफ आक्रामक हो गए। इसी दौरान सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। सड़क पर हो रहे हंगामे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि नाबालिग किशोरी अपने परिजनों के साथ घर जाने को तैयार नहीं हो रही थी। काफी समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद परिवार के लोग उसे अपने साथ ले जा सके। वहीं मौके पर बढ़ती भीड़ और तनाव का फायदा उठाकर युवक वहां से फरार हो गया।
घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदलते सामाजिक परिवेश में अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
Comments
Post a Comment