दबंगों ने जोत लिया सरकारी रास्ता, ग्रामीणों का आवागमन ठप
दबंगों ने जोत लिया सरकारी रास्ता, ग्रामीणों का आवागमन ठप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सरसतपुर गांव में सरकारी रास्ता व चकमार्ग जोतकर बंद करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी कुसुम, सिलवंती, संतरा, सरोजा और प्रभावती समेत कई महिलाओं ने शनिवार दोपहर पट्टी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के दो-तीन दबंग लोगों ने सरकारी अभिलेख में दर्ज उसरखोर (रास्ता) और चकमार्ग को जोतकर अपने खेत में मिला लिया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनके घर में शादी समारोह है, लेकिन रास्ता बंद होने से आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार रास्ता खाली करने की बात कही गई, लेकिन आरोपी मानने को तैयार नहीं हैं। उल्टा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment