तरदहा के पास तेज रफ्तार बाइक का कहर, दंपती को मारी टक्कर, महिला गंभीर रेफर

तरदहा के पास तेज रफ्तार बाइक का कहर, दंपती को मारी टक्कर, महिला गंभीर रेफर
पट्टी। आसपुर देवसरा विकासखंड के डेईडीह धौरहरा गांव निवासी संतोषी गुप्ता (44) पत्नी फूलचंद गुप्ता अपने बेटे शिव गुप्ता के साथ घर से मौसी के यहां जा रही थीं। रास्ते में तरदहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि संतोषी गुप्ता की हालत नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज