तीन वारंटियों को पुलिस ने दबोचा, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
तीन वारंटियों को पुलिस ने दबोचा, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
पट्टी। कोतवाली पुलिस ने तीन वर्ष पुराने मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि न्यायालय में लगातार हाजिर न होने पर कोर्ट द्वारा आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए तीनों को दबोच लिया।उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने हमराही सिपाहियों के साथ दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दुर्गेश यादव पुत्र रामसमुझ यादव, विनय यादव पुत्र रामसमुझ यादव एवं खुशबू यादव पत्नी दुर्गेश यादव निवासी धनगढ़ सराय छिवलहा शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Comments
Post a Comment