देवरखा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पति पर मुकदमा दर्ज चल रहा अंतिम संस्कार

देवरखा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पति पर मुकदमा दर्ज चल रहा अंतिम संस्कार 

पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा के देवरखा की रहने वाली सुनीता पत्नी राजभवन गौतम की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे में लटका मिला। मृतका अपने पीछे, दीपक 10 वर्ष , दीप्ति 5 वर्ष, पारु 3 वर्ष, आयुषी 2 वर्ष, प्रियांशु 1 वर्ष, सहित पांच बच्चे छोड़ गई । घरवालों द्वारा बताया गया राजभवन गौतम की शादी 2012 में अमरगढ़ के ग्राम सभा घरहिया के सुनीता गौतम पुत्री रामदीन गौतम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी में मोबाइल फोन को लेकर अक्सर बाद विवाद होता था। वही मृतिका के पिता रामदीन गौतम ने थाने में तहरीर देकर बेटी के पति के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।। पिता का कहना है पति कि प्रताड़ना की वजह से बेटी आरती गौतम ने आत्महत्या की है । पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम करीब 4:00 घर लाया गया । पिता ने 100 को अंतिम संस्कार करने से जब तक पद की गिरफ्तारी नहीं होती इनकार कर दिया थाना अध्यक्ष के समझाने पर आखिरकार परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। जहां से परिजन इब्राहिमपुर घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि पति पर मुकदमा दर्ज किया गया है घटना के बाद से ही आरोपी फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज