बाइक के पहिए में बैग फंसने से दंपती घायल, महिला की हालत गंभीर

बाइक के पहिए में बैग फंसने से दंपती घायल, महिला की हालत गंभीर
पट्टी। ससुराल जा रहे पति-पत्नी की बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ जाने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया, जहां उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार सरिता देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी चलाकपुर कुर्मियां, थाना दिलीपपुर अपने पति के साथ बाइक से पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरायमधई गांव स्थित ससुराल जा रही थीं। बुधवार देर शाम करीब 7 बजे जब वे थाना दिलीपपुर क्षेत्र के गोई गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक के पीछे रखा बैग अचानक पहिए में फंस गया।बैग पहिए में फंसते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सरिता देवी को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके पति को भी चोट लगी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले गई, जहां उनका उपचार जारी है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि घायल अस्पताल आए हुए हैं इलाज चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज