ओवरलोड ट्रकों से टूटी सड़कें, ग्रामीणों में आक्रोश,रायपुर रोड से रमईपुर नेवादा मार्ग बदहाल, हादसे का बढ़ा खतरा,
ओवरलोड ट्रकों से टूटी सड़कें, ग्रामीणों में आक्रोश,
रायपुर रोड से रमईपुर नेवादा मार्ग बदहाल, हादसे का बढ़ा खतरा,
पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों की सड़कें भारी वाहनों के दबाव में दम तोड़ती नजर आ रही हैं।ओवरलोड ट्रकों के लगातार आवागमन से सड़कें जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बताया जाता है कि रायपुर रोड से रमईपुर नेवादा को जाने वाली सड़क पूरी तरह खस्ता हाल हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर लगातार भारी और ओवरलोड ट्रकों का संचालन हो रहा है, जिसकी वजह से सड़क की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। बारिश के दौरान यह सड़क और भी खतरनाक हो जाती है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।ग्रामीण रणविजय सिंह, दिलबहार खान, आजाद खान, सद्दाम, मकसूद, जय मंगल यादव, राजहंस और प्रतीक समेत कई लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण अंचलों की सड़कों पर ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि सड़कें सुरक्षित रह सकें और ग्रामीणों को राहत मिल सके।
मामले में एसडीएम पट्टी पूरेंद्र मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर ओवरलोड ट्रकों के संचालन की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। यदि शिकायत पत्र प्राप्त होता है तो मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की
Comments
Post a Comment