फर्जी बैनामा कर कब्जे की कोशिश, विरोध पर मार-पीट और जान से मारने की धमकी
फर्जी बैनामा कर कब्जे की कोशिश, विरोध पर मार-पीट और जान से मारने की धमकी
आसपुर देवसरा।जमीन विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने रविवार को दोपहर 1:30 बजे के आसपास पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार, वह थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी पंकज उपाध्याय ने आरोप है कि कुछ लोगों ने आपराधिक साजिश के तहत उसकी पुस्तैनी आबादी की भूमि (गाटा संख्या 132) का फर्जी बैनामा तैयार कर लिया। यह बैनामा वर्ष 2021 में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कराया गया।मामले की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में वाद दाखिल किया, जिसकी सुनवाई चल रही है और अगली तारीख 05 मई 2026 निर्धारित है।आरोप है कि 10 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10 बजे, विपक्षी पक्ष करीब 30 अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरन जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिश की गई।पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, मारपीट और धमकी के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त है मामले की जांच कराई जा रही है सत्यता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment