सीमांकन के पत्थर उखाड़े, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल—पीड़ित ने तहसील दिवस में लगाई गुहार

सीमांकन के पत्थर उखाड़े, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल—पीड़ित ने तहसील दिवस में लगाई गुहार
पट्टी।तहसील क्षेत्र के सलाहपुर गांव में जमीन विवाद का मामला फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। गांव निवासी शिवकुमार शनिवार को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
शिवकुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गाटा संख्या 923/0746 में राजस्व निरीक्षक द्वारा सीमांकन कर पत्थर गाड़े गए थे, लेकिन पड़ोसियों ने उन्हें उखाड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे मामला चर्चा में आ गया है।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह भयभीत है।मामले में तहसीलदार पवन सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज