पट्टी सीएचसी में एमार की एंट्री पर बवाल, तीमारदारों ने जताई नाराजगी

पट्टी सीएचसी में एमार की एंट्री पर बवाल, तीमारदारों ने जताई नाराजगी
पट्टी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में मंगलवार दोपहर उस समय हंगामे जैसी स्थिति बन गई, जब एक डॉक्टर के चेंबर में दो एमार (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) मौजूद मिले। चेंबर के बाहर इंतजार कर रहे तीमारदारों और मरीजों ने इसे लेकर नाराजगी जताई और विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख सूचना तत्काल सीएचसी अधीक्षक को दी गई।बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो एमार एक डॉक्टर से मिलने उनके चेंबर में पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों की नजर उन पर पड़ गई, जिसके बाद लोग भड़क उठे और अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े करने लगे। लोगों का कहना था कि मरीज घंटों लाइन में इंतजार करते हैं, जबकि एमार सीधे डॉक्टरों के चेंबर तक पहुंच जाते हैं।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक राम प्रसाद भारती ने दोनों एमार को फटकार लगाते हुए तत्काल बाहर निकलवा दिया। अधीक्षक ने सख्त लहजे में कहा कि सीएचसी परिसर में एमार की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा कोई एमार अस्पताल परिसर में दिखाई दिया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद कुछ देर तक अस्पताल परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज