घर में विवाद के बाद मारपीट का आरोप, पिता ने बेटे और पत्नी समेत अज्ञात लोगों पर लगाया गंभीर आरोप

घर में विवाद के बाद मारपीट का आरोप, पिता ने बेटे और पत्नी समेत अज्ञात लोगों पर लगाया गंभीर आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा अंतर्गत रमईपुर नेवादा गांव निवासी पप्पू खान ने बृहस्पतिवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बेटे, पत्नी व कुछ अज्ञात लोगों पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे उसका बैग छीन लिया गया, जिसमें करीब 50 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस रखा हुआ था। आरोप है कि विरोध करने पर बेटा, पत्नी और कुछ अन्य लोग कुल्हाड़ी, लाठी-डंडा लेकर उसे मारने दौड़ पड़े। जान बचाने के लिए वह मौके से भाग निकला।घटना के बाद पीड़ित ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।इस मामले में आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। घटना सही पाए जाने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज