नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार,बाहर शहर भागने की फिराक में था युवक

नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार,

बाहर शहर भागने की फिराक में था युवक
दिलीपपुर। थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ चौराहे के पास से पकड़ा, जहां वह बाहर शहर भागने की फिराक में था।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी पट्टी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दिलीपपुर बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल पुत्र स्वर्गीय शिव शंकर निवासी पिपरी खालसा थाना दिलीपपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।गौरतलब है कि करनपुर खूंझी गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस लगातार किशोरी और आरोपी की तलाश कर रही थी।पूछ-ताछ में आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता है और उसे अपने साथ लेकर चला गया था। बाद में जब उसे पता चला कि लड़की के परिजनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है, तो वह पकड़े जाने के डर से बाहर शहर भागने की तैयारी में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक, महिला कांस्टेबल संगीता यादव और कांस्टेबल जगदीश प्रसाद शामिल रहे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज