अतरौरा गांव में संदिग्ध दशा में युवक की मौत पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को

अतरौरा गांव में संदिग्ध दशा में युवक की मौत पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को 
पट्टी। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक बेहोशी की हालत में निर्माणाधीन घर के बगल गिरा मिला। जिसे इलाज के लिए ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। 

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी अरविंद वर्मा पुत्र स्वर्गीय रामबरन वर्मा उम्र 36 वर्ष ट्रक चालक व राज गिरी का काम करता था। वर्तमान समय में करीब 15 दिन पूर्व वह घर आया था और अपने घर के ठीक सामने अपने चाचा के मकान के निर्माण में लगा हुआ था। रविवार की शाम काफी देर तक जब वह घर नहीं आया तो परिजन उसे खोजने लगे। इसलिए जब निर्माणाधीन मकान के पीछे की तरफ लोग गए तो वह बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने के चलते इलाज कर रहे चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर देर रात घर लौट आए और मौत के कारण जानने के लिए आसपुर देवसरा पुलिस को सूचना दी गई। आधी रात को पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। 
युवक की मौत से पत्नी इंद्रावती बेटा अंश 12 वर्ष राज 10 वर्ष बेटी आंचल 15 वर्ष भाई मंसाराम, कैलाश वर्मा, अमित, अविनाश वह विधवा मां धर्मा देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पांचो भाइयों का संयुक्त परिवार है। बड़ा भाई मंसाराम गुजरात में रहकर ट्रक चलाता है। उसके शेष भाई कैलाश अमित अविनाश भी बाहर रहकर नौकरी करते हैं। वर्तमान समय में कैलाश अविनाश व अमित घर आए हुए हैं जबकि बड़ा भाई मंसाराम गुजरात से घर के लिए घटना की जानकारी होने पर रवाना हो गया है। युवक की मौत से घर पर कोहराम मचा है। संवेदना जताने वालों का ताता लगा रहा। पोस्टमार्टम हाउस से शव घर लाने के लिए परिजन सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज