लाखों की मशीन बेकार! पट्टी सीएचसी में सालों से धूल फांक रहा अल्ट्रासाउंड मशीन
लाखों की मशीन बेकार! पट्टी सीएचसी में सालों से धूल फांक रहा अल्ट्रासाउंड मशीन
पट्टी। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में लगा अल्ट्रासाउंड मशीन सालों से शोपीस बना हुआ है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण मरीजों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।अस्पताल में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन लगाए जाने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें जांच के लिए निजी अस्पतालों और शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। लेकिन मशीन केवल कमरे की शोभा बढ़ा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें मजबूरी में निजी केंद्रों पर महंगी जांच करानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार सुविधाएं तो उपलब्ध करा रही है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती न होने से सारी व्यवस्थाएं बेकार साबित हो रही हैं। मरीजों और तीमारदारों में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राम प्रताप भारती ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से जांच शुरू नहीं हो पा रही है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने पर मरीजों को सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।
Comments
Post a Comment