कोतवाली के दरोगा से हातापाई,पुलिसकर्मियों से नोकझोंक

कोतवाली के दरोगा से हातापाई,पुलिसकर्मियों से नोकझोंक
पट्टी।दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के आरोपी गुलजार पुत्र अजीज अहमद को कोतवाली की द्वितीय मोबाइल गाड़ी लेकर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए गई। जब आरोपी को मेडिकल जांच के बाद बाहर लाकर वाहन में बैठाया गया तो उस दौरान बजरंग दल के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। यहां पर उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह व प्रशांत कटियार के साथ कांस्टेबल मुकेश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद थे। वाहन में आरोपी को उतारने के लिए धक्का मुक्की की गई। दरोगा का हाथ पकड़कर घसीटा गया। उनके साथ नोकझोक व तीखी बहस की गई। सूचना पर कोतवाल आनंदपाल भदौरिया फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। बाद में अस्पताल से कोतवाली तक नारेबाजी करते हुए बजरंग दल के लोग भी पहुंचे।यहां पर सीओ मनोज कुमार रघुवंशी भी लगभग दो बजे तक कोतवाली में ही डटे रहे।
इस मामले में चर्चा है कि उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मियों के साथ की गई अभद्रता के मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज