जमीन विवाद ने पकड़ा तूल: जेसीबी से कुआं तोड़ने का आरोप, विरोध पर दी धमकी एक पर मुकदमा

जमीन विवाद ने पकड़ा तूल: जेसीबी से कुआं तोड़ने का आरोप, विरोध पर दी धमकी एक पर मुकदमा
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में जमीन विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंग व्यक्ति द्वारा उसकी खेती योग्य जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।परहतखास गांव निवासी संतोष सिंह ने थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह काशीपुर स्थित जमीन पर केयरटेकर की अनुमति से खेती का कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि 2 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे ग्राम प्रधान पति राजेश कुमार गौतम जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और जमीन के पास बने कुएं को तोड़ने लगे।पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उन्हें धमकाते हुए “देख लेने” की बात कही। इतना ही नहीं, जमीन पर कब्जा करने की नीयत से वहां मूर्ति स्थापित करने का भी प्रयास किया जा रहा है।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज