धौरहरा के पास दबंगों का कहर: रास्ते में रोककर युवक की पिटाई, दो नामजद पर केस दर्ज
धौरहरा के पास दबंगों का कहर: रास्ते में रोककर युवक की पिटाई, दो नामजद पर केस दर्ज
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक को सरेराह रोककर बेरहमी से पीटा गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी नागेन्द्र उपाध्याय 4 मई को तिवारी पट्टी में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शाम करीब 7 बजे जब वह अपने परिजनों के साथ वापस लौट रहे थे, तभी धौरहरा स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे मनोज तिवारी और सुरज तिवारी ने उन्हें रोक लिया।आरोप है कि दोनों ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से ताबड़-तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान युवक को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह जान बच सकी, लेकिन जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित ने थाना आसपुर देवसरा में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज तिवारी, व सूरज तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment