शादी का सामान लेने निकले युवक पर रास्ते में हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

शादी का सामान लेने निकले युवक पर रास्ते में हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
पट्टी। घर में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी, इसी बीच सामान लेने बाजार जा रहे युवक पर गांव के कुछ युवकों ने रास्ते में हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना पट्टी कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर गांव की है। गांव निवासी रामराज पटेल (38 वर्ष) घर में शादी समारोह का सामान लेने मकदौरा बाजार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह कंजा गांव के समीप पहुंचे, तभी गांव के ही कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मारपीट में घायल युवक को परिजन निजी वाहन से सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।सीएचसी के चिकित्सक डॉ नीरज सिंह ने बताया कि युवक मारपीट में घायल हुआ है, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज