मकान की मरम्मत को लेकर बढ़ा विवाद, दबंगों पर काम रुकवाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

मकान की मरम्मत को लेकर बढ़ा विवाद, दबंगों पर काम रुकवाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव में मकान की मरम्मत को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव निवासी अनिल वर्मा ने पड़ोस के कुछ दबंग लोगों पर आरोप लगाया है कि उनके नए बने मकान में प्लास्टर व रिपेयरिंग का कार्य जबरन रुकवाया जा रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है।पीड़ित अनिल वर्मा का कहना है कि उन्होंने मेहनत मजदूरी कर अपना मकान बनवाया है। मकान निर्माण के बाद अब प्लास्टर और मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था, तभी पड़ोसी मौके पर पहुंचकर काम बंद कराने लगे। आरोप है कि दबंगों ने मजदूरों को भी डरा धमकाकर वहां से भगा दिया, जिससे निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।पीड़ित ने बताया कि आए दिन हो रही धमकियों से पूरा परिवार भयभीत है। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने आसपुर देवसरा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और सुरक्षा के साथ कार्रवाई की मांग की है।
गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं पीड़ित पक्ष न्याय की उम्मीद लगाए पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मामले में शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज