भीषण गर्मी में नगर पंचायत की पहल, लोगों को बांटे गए मिट्टी के घड़े

भीषण गर्मी में नगर पंचायत की पहल, लोगों को बांटे गए मिट्टी के घड़े
पट्टी। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच नगर पंचायत प्रशासन ने आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सराहनीय पहल की है। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री के कुशल निर्देशन में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने नगर क्षेत्र में मिट्टी के घड़ों का वितरण कराया।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने लोगों को मिट्टी के घड़ों का महत्व बताते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में लोग पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक चीजों से दूर होते जा रहे हैं, जबकि मिट्टी के घड़े का पानी शरीर को ठंडक देने के साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की।नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि घड़ा वितरण का मुख्य उद्देश्य लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और फ्रिज के बढ़ते उपयोग के बीच मिट्टी के घड़े भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक जीवनशैली की पहचान हैं।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि तपती गर्मी में शीतल जल की व्यवस्था लोगों को राहत देने वाली साबित होगी। कार्यक्रम में नगर पंचायत कर्मियों सहित तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज